फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद टूटी नींद, यम द्वितीया से पहले यमुना की सफाई कराने में जुटे अफसर

Thu, 24 Oct 2019 10:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना नदी से सिल्ट निकालने में जुटे सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में संत रमेश बाबा की राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा में यमुना जल पीने से दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद नगर निगम के अफसरों की नींद उड़ी हुई है। यम द्वितीया से पहले निगम के अफसर मथुरा में घाटों पर यमुना की सफाई कराने में जुट गए हैं। करीब 100 सफाईकर्मियों को यमुना के घाटों की सफाई के लिए लगा दिए हैं।
विज्ञापन


यम द्वितीया पर मथुरा के विश्राम घाट पर भाई-बहन के स्नान की परंपरा है। इस दिन बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु यम की फांस से मुक्ति के लिए मथुरा आते हैं। यह पर्व अबकी बार 29 अक्तूबर को है। 

इससे पहले ही बरसाना के संत रमेश बाबा की राधारानी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में यमुना जल पीने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। दर्जनों बीमार हैं। इस स्थिति को देख नगर निगम प्रशासन परेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

100 सफाईकर्मी लगाए गए

प्रदूषित यमुना का जल कहीं यम द्वितीया पर किसी और अनहोनी को जन्म न दे दे। इस स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों ने यमुना के घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए करीब 100 सफाईकर्मियों को उतार दिया है। उनके द्वारा सिल्ट हटाई जा रही है। 

लखनऊ और वेटरनेरी विवि भेजे गए नमूने

खाद्य विभाग द्वारा राधारानी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा स्थल बाजना से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। 

अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि यहां सभी खाद्य पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि यात्रा के ठहराव स्थल पर श्रद्धालुओं  द्वारा उपयोग किए जा रहे पानी तथा यमुना के जल के नमूने उत्तर प्रदेश वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में जांच के लिए भेजे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें