फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजकीय स्कूलों में जल्द होगी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था

Sun, 03 Mar 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले से 15 राजकीय स्कूलों के लिए प्रोजेकट अलंकार के तहत भेजे गए 12 कार्य के प्रस्तावों में से तीन कार्यों के प्रस्तावों को शासन की हरी झंडी मिल गई है। इन कार्यों पर आठ करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। स्वीकृत तीन कार्यों में स्वच्छ पाइप पेयजल की सुविधा, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय ब्लाॅक्स, बहुउद्देशीय कक्ष के निर्माण हैं। इसके लिए आधा बजट मिल चुका है। बजट आने के साथ ही स्वीकृत कार्यों को कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सरकार ने राजकीय माध्यमिक स्कूलों की दशा सुधारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना लागू की है। इससे सरकारी स्कूलों की दशा सुधरने के साथ ही शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता सुधरेगा। इसके लिए 12 बिंदुओं का पैरामीटर निर्धारित किया गया है। जनपद के 15 राजकीय स्कूलों में इस पैरामीटर के आधार पर सर्वे करवा कर एक प्रस्ताव तैयार किया गया था। इन कार्यों पर 12 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान सहित इसे अक्टूबर-2023 में शासन को भेजा गया था। इसके तहत स्कूलों में जरूरत के हिसाब से स्वच्छ पाइप पेयजल की सुविधा, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय ब्लाॅक्स, बहुउद्देशीय कक्ष के निर्माण को मंजूरी दी गई है। शेष नौ बिंदुओं से होने वाले कार्यों को फिलहाल शासन से मंजूरी नहीं मिली है। इन कार्यों पर 80318000 रुपये खर्च आएगा। इसमें से शासन से जनपद को 40159000 रुपये का बजट उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें