फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजवीर बोले, जनता की कसौटी पर फिर खरा उतरूंगा

Sun, 03 Mar 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय ने शनिवार की सायं लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। राजवीर सिंह को पुन: एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा जिला कार्यालय पर मिष्ठान का वितरण किया गया। खुशी मनाई गई। नेताओं और समर्थकों ने कहा कि इस बार और ताकत के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। सांसद राजवीर सिंह को लोगों ने बधाइयां दीं। टिकट घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर भी सांसद राजवीर सिंह को दी जा रहीं बधाइयों के संदेश तैरते नजर आए।फिर से प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद राजवीर सिंह ने अमर उजाला से कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने फिर से उन पर भरोसा किया है। वह इस भरोसे को कायम करेंगे और एटा-कासगंज की जनता की कसौटी पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जो रिकॉर्ड कार्य किए गए हैं इन रिकॉर्ड कार्यों को जमीन पर उतारा जाएगा। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें