फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निर्माणाधीन मार्ग पर डाली चिकनी मिट्टी, लोग गिरकर हो रहे चुटैल

Fri, 14 Jun 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। नगर के मुख्य बाजार में बीते कई दिनों से सीसी मार्ग का निर्माण चल रहा है। इस निर्माणाधीन मार्ग पर ठेकेदार ने यहां टाट बोरे आदि डालने की जगह चिकनी मिट्टी डाल दी है। इसके चलते यहां राहगीर व बाइक सवार गिरकर चुटैल हो रहे हैं। इसे लेकर नगरवासियों में रोष उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में बनाई जा रहे सीसी मार्ग पर मानकानुसार ठेकेदार को टाट बोरों को पानी में भिगोकर डालने की चिकनी पीला मिट्टी डाल दी है। ऊपर से इस पर पानी भी डाल दिया है। चिकनी मिट्टी पर पानी मिलते ही यहां फिसलन हो गई है। इसके चलते बहुत से राहगीर और बाइक सवार फिसल कर सड़क पर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी वृद्ध, बच्चों और महिलाओं को हो रही है।
बृहस्पतिवार को भी यही नजारा दिखाई दिया। नगर वासियों ने उप जिलाधिकारी से ठेकेदार के द्वारा की जा रही मानकों की अनदेखी की शिकायत की है। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि बाजार की सड़क से मिट्टी को हटवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें