फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2026: क्लैट के लिए आवेदन करने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय, जानें कब होगी परीक्षा और कैसे करें तैयारी

Thu, 30 Oct 2025 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

CLAT 2026: क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में बैठना है, वे आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 7 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो विधि के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इस साल यह परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से देश के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) में प्रवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन




 

क्लैट के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से जारी है, आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। इस परीक्षा में 12वीं की पढ़ाई कर रहे या 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती (नेगेटिव मार्किंग) की जाएगी। परीक्षा की तैयारी कराने वाले रजित गुप्ता ने बताया कि कई बार अभ्यर्थी ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट को सही तरीके से न भर पाने के कारण अंक गंवा देते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा से पहले ओएमआर शीट भरने का अभ्यास अवश्य करें। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट भी दें।

 

परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारियां
-आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्तूबर 2025 (कल)
-आधिकारिक वेबसाइट: consortiumofnlus.ac.in
-परीक्षा तिथि: 7 दिसंबर 2025


-पात्रता:
2026 में 12वीं देने वाले या 12वीं पास छात्र

 

कुल प्रश्न: 120 (पूर्व अनुसार)

1. अंग्रेजी भाषा – लगभग 25 प्रश्न
2. करंट अफेयर्स व सामान्य ज्ञान – लगभग 30 प्रश्न

3. लीगल रीजनिंग – लगभग 30 प्रश्न
4. क्वांटिटेटिव तकनीक – लगभग 10 प्रश्न

5. लॉजिकल रीजनिंग – लगभग 25 प्रश्न

 
विज्ञापन

सलाह
1. समयबद्ध परीक्षा देने का अभ्यास करें।

2. ओएमआर शीट भरने की सटीकता पर विशेष ध्यान दें।
3. पिछले 10 महीनों के करंट अफेयर्स को पढ़ें।

4. आवेदन करते समय कॉलेज भरने में खास ध्यान रखें।
5- सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट अवश्य हल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें