फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चिह्नित भूमाफिया का दुस्साहस...ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा, कुर्क स्कूल की सील तोड़ शुरू कराईं कक्षाएं

Sun, 03 Aug 2025 10:16 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

चिह्नित भू माफिया ने कुर्क किए स्कूल की सील तोड़ दी। अब स्कूल में कक्षा लग रहीं हैं। शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल से बाहर निकल रहे बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भूमाफिया के रूप में चिह्नित सुशील गोयल ने दुस्साहस करते हुए कुर्क किए जा चुके स्कूल की सील तोड़कर कक्षाएं शुरू करा दीं। मौजा मोहम्मदपुर में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए निजी स्कूल से एक मार्च 2025 को प्रशासन ने उसे बेदखल किया था। अब वहां फिर कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस भूमि का सरकारी मूल्य करीब 13.62 करोड़ रुपये और बाजार मूल्य 25 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम में मौजा मोहम्मदपुर स्थित गाटा संख्या 209 में 4540 वर्गमीटर जमीन ग्राम सभा है। यह भूमि राजस्व रिकाॅर्ड में प्राथमिक विद्यालय के नाम दर्ज है। मोहम्मदपुर ग्राम सभा में प्रधान रहे सुशील गोयल ने सरकारी भूमि पर तीन निजी शैक्षणिक संस्थान खड़े कर दिए। शिकायत पर प्रशासन ने जांच की। तीन साल तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक मुकदमा चला।

जांच के बाद प्रशासन ने 1 मार्च 2025 को सुशील गोयल को सरकारी भूमि से बेदखल कर दिया। साथ ही खेल मैदान की सरकारी भूमि पर बनी मार्केट ध्वस्त करा दी थी। बेदखली के बाद प्रशासन ने भूमि को कुर्क कर ग्राम प्रधान प्यारे लाल के सुपुर्द कर दिया। एक गेट पर सील लगा दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

चार महीने भी नहीं बीते कि प्रधान प्यारे लाल की सांठगांठ से सुशील गोयल बेदखली के बाद फिर भूमि पर काबिज हो गया। 80 फुट रोड स्थित मुख्य गेट पर सील लगने के बाद बराबर वाली 30 फुट रोड पर सुशील ने नया गेट बना लिया। शनिवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल की, तो मौके पर केशव देव अग्रवाल जूनियर हाई स्कूल संचालित मिला।

कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे छुट्टी के बाद 30 फुट रोड वाले गेट से बाहर निकल रहे थे। वहीं, इस संबंध में एसडीएम सदर सचिन राजपूत का कहना है कि मामले की जांच के लिए सोमवार को टीम भेजी जाएगी। सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा या गतिविधियां संचालित मिलीं, तो आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

25 करोड़ से अधिक है सरकारी भूमि की कीमत
जिस भूमि से प्रशासन ने सुशील गोयल को बेदखल किया। उसका बाजार मूल्य 25 करोड़ रुपये से अधिक है। 4540 वर्ग मीटर भूमि का सरकारी मूल्य करीब 13.62 करोड़ रुपये प्रशासन ने आंका था। इसके साथ ही गाटा संख्या 279 में करीब 600 वर्ग मीटर भूमि है। यह भूमि राजस्व रिकाॅर्ड में खेल के मैदान के रूप में दर्ज है। इसमें भी करीब 300 वर्ग मीटर भूमि पर सुशील गोयल ने कब्जा कर दुकानें बनाई थीं। जिन्हें प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कराया था।

महाविद्यालय सहित तीन संस्थान खड़े किए
प्राथमिक विद्यालय के नाम दर्ज ग्राम सभा भूमि पर सरकारी विद्यालय खोला जा सकता था लेकिन सुशील गोयल ने इस भूमि पर निजी एमडी कॉलेज, निजी एमडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और निजी केशव देव अग्रवाल जूनियर हाईस्कूल खड़ा कर दिया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता निरस्त हो गई, जबकि कॉलेज में कक्षाएं लगाने पर विश्वविद्यालय ने रोक लगा रखी है। जूनियर हाईस्कूल में अवैध रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं।

एसडीएम से मांगी है रिपोर्ट
जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर बेदखली के बाद दोबारा कब्जा की शिकायत मिली है। इस संबंध में एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। जांच के बाद आरोपी को भूमाफिया घोषित किया जाएगा।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें