फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्यूशन पढ़ने गया कक्षा आठ का छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 28 Sep 2022 02:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

छात्र मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ने गया था। वहां से लौटकर घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
छात्र सुमुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खां इलाके का रहने वाला कक्षा आठ का छात्र मंगलवार शाम को लापता हो गया। बेटे के लापता होने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने थाना पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटिया आजम खां इलाके के रहने वाले राहुल जैसवाल का शीशे बेचने का काम है। उन्होंने बताया कि बेटा सुमुख 14 साल का है। वह सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा आठ में पढ़ता है। मंगलवार शाम 4:00 बजे वह ट्यूशन के लिए घर से निकला था। 

भैरो नाला इलाके में पढ़ता है ट्यूशन 

ट्यूशन बेलनगंज स्थित भैरो नाला इलाके में है। दो घंटे बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की। वह ट्यूशन भी नहीं पहुंचा था। इससे अनहोनी की आशंका हुई। काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर रही है। बेटे के नहीं मिलने से परेशान हैं। वह भी अपने स्तर से रिश्तेदार और बेटे के दोस्तों से जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन अब तक बच्चे का पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें