फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की बेरहम टीचर: कक्षा 4 की छात्रा को कमरे में बंद कर बेहोश होने तक पीटा; शिक्षिका के बैग में मिला ये सामान

Sun, 29 Dec 2024 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी की महिला टीचर की बेरहमी सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने कक्षा चार की छात्रा को कमरे में बंद कर बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा। पुलिस ने छात्रा को कमरे से निकाला।
विज्ञापन
शिक्षिका ने छात्रा को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बर्बरता की हदें पार करने का एक मामला सामने आया है। आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के किरावली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने शनिवार को कक्षा चार की छात्रा को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को कमरे से निकाला। लोगों ने शिक्षिका के चालक पर स्कूल में आकर पढ़ाने और छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। सुबह एक अभिभावक की शिकायत पर उनकी बेटी की पिटाई की गई।

घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है। पिटाई से छात्रा बेहोश हो गई। सूचना पर स्कूल पहुंचे अभिभावक और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि शिक्षिका का चालक आए दिन स्कूल में आकर पढ़ाता था। 
विज्ञापन


छात्रों की पिटाई करने और छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया। उधर, महिला दरोगा ने शिक्षिका से पूछताछ की। आरोप है कि उनके बैग में ब्लेड और छोटा चाकू भी मिला, जिसे उन्होंने सुरक्षा कारणों से रखना बताया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्होंने घटना से खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया है। किसी भी अभिभावक ने तहरीर नहीं दी है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि स्कूल में बच्चे की पिटाई की शिकायत मिली है। बीएसए को अवगत कराया गया है। बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें