शिकोहाबाद के मोहल्ला मेलावाला बाग से बीती सायं दो छात्र वृंदावन होली खेलने अपनी बाइक से गए थे। रास्ते में वृंदावन के ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन सुबह ही मथुरा पहुंचे।