फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा ने आत्महत्या से पहले बनाया था वीडियो, चाचा और चचेरे भाई पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप

Tue, 21 Apr 2020 12:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना सदर के शांति नगर में 15 वर्षीय किशोरी का खुदकुशी से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भी किशोरी अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई पर उत्पीड़न का आरोप लगाती नजर आ रही है। इसमें उसने तमंचा भी दिखाया है, जोकि चाचा के द्वारा देने की बात कही है। पुलिस अब वीडियो को जांच में शामिल करेगी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फांसी पर लटका मिला था। कमरे से चार पेज का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें किशोरी ने पिता अमर सिंह, चाचा रामवीर, जगदीश और रामवीर के बेटा राहुल को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

उन पर अपने, मां, भाई और बहन के उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने खुशी की मां गीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पिता को जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जोकि दो मिनट आठ सेकेंड का है। इसमें किशोरी अपने पिता, दो चाचा और चचेरे भाई पर उत्पीड़न का आरोप लगाती नजर आ रही है।

इस दौरान तमंचा भी दिखाया है। कहा कि यह तमंचा उसे चाचा ने दिया था। कहा था कि अपनी मां, भाई और बहन को मार देना। वह यह भी कह रही कि चाचा आज कारतूस देने वाले है। मगर, मैं इससे पहले ही आत्महत्या कर रही हूं। अब वीडियो को जांच में शामिल किया जाएगा। अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें