इस बीच अमर सिंह पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने अमर सिंह और उनके समर्थकों के यहां दबिश भी दी। लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा
मोहल्ले में चर्चा थी कि पांच तारीख को अमर सिंह और जितेंद्र के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। जितेंद्र अमर सिंह को चाचा कहता है। जबकि जितेंद्र के चाचा विजय का कहना था कि जितेंद्र शराब तो पीता है उस दिन जितेंद्र ने शराब नहीं पी थी। अमर सिंह ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।