फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, छह से अधिक लोग घायल

Fri, 02 Jul 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

जिन लोगों में विवाद हुआ, वे सभी एक ही परिवार के हैं। इनके बीच जमीन के बंटेवार को लेकर विवाद है। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के राधाकुंड क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों और से जमकर ईंटपत्थर फेंके गए, लाठी-डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों से छह से अधिक लोग घायल हो गए। एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

 
घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे हुई। राधाकुंड क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी में एक ही परिवार के कैलाश और शिशुपाल के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें कैलाश पक्ष से अनिता पत्नी प्रताप, सोनू, दीपक पुत्र कैलाश घायल हो गए,

दूसरी पक्ष से शिशुपाल, किशन, अनतो, बच्चू के चोट आई है। इस झगड़े में बच्चू के भांजे देव की कार क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें