फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में बल्लेबाज ने मारा ऐसा शॉट, मच गया बवाल, पथराव से फैली दहशत

Tue, 24 Mar 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के छत्ता क्षेत्र में गेंद लगने पर दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। इससे दहशत फैल गई। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग गए। पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन


मस्ता की बगीची में खाली जगह पर सोमवार दोपहर तकरीबन सवा तीन बजे जाटव समाज के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। एक युवक ने शॉट मारा। गेंद कुशवाहा समाज के एक युवक के लग गई। उसने युवक के बारे में कुछ कह दिया। इस पर विवाद शुरू हो गया। 

कुशवाहा समाज के लोग भी जुट गए। उनमें मारपीट के बाद विवाद शुरू हो गया। युवकों ने पथराव कर दिया। घरों की छतों से भी ईंट पत्थर फैंके गए। तकरीबन 15 मिनट तक पथराव होता रहा। सूचना पर फोर्स पहुंच गई। मगर, पथराव करने वाले भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस युवक ने सूचना दी थी उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। थाने में शिकायत करने भी कोई नहीं आया है। इस पर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें