शाहगंज के दौरैठा में डीजे बजाने से मना करने पर युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगों के बचाने पर पथराव कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दौरैठा में दुर्गा प्रतिमा पंडाल सजाया गया था। प्रतिमा विसर्जन के बाद बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें डीजे भी बजाया जा रहा था। कुछ युवक डांस कर रहे थे।
रात तकरीबन साढ़े दस बजे डीजे को कर्मचारी ने बंद कर दिया। इस पर डांस कर रहे युवक विवाद करने लगे। कर्मचारी की पिटाई कर दी। उसे बचाने के लिए क्षेत्र के लोग आ गए। इस पर युवकों ने पथराव कर दिया। लोगों ने घरों में छिपकर खुद को बचाया।