फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पंडाल में 'डीजे वाले बाबू' ने नहीं बजाया मनचाहा गाना, युवकों को कर दी मारपीट व पथराव

Fri, 11 Oct 2019 11:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शाहगंज के दौरैठा में डीजे बजाने से मना करने पर युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगों के बचाने पर पथराव कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दौरैठा में दुर्गा प्रतिमा पंडाल सजाया गया था। प्रतिमा विसर्जन के बाद बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें डीजे भी बजाया जा रहा था। कुछ युवक डांस कर रहे थे। 

रात तकरीबन साढ़े दस बजे डीजे को कर्मचारी ने बंद कर दिया। इस पर डांस कर रहे युवक विवाद करने लगे। कर्मचारी की पिटाई कर दी। उसे बचाने के लिए क्षेत्र के लोग आ गए। इस पर युवकों ने पथराव कर दिया। लोगों ने घरों में छिपकर खुद को बचाया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंकेश की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में प्रवीन, टोनी, धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र, राजेंद्र, रवि, हरिओम और विजय हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें