फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने को लेकर विवाद: पड़ोसियों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक घायल; दर्ज हुई एफआईआर

Thu, 20 Nov 2025 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खाली प्लॉट में कूड़ा डालने पर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो पक्षों में संघर्ष हो गया। झगड़े में एक युवक घायल हुआ है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में खाली प्लॉट में कूड़ा डालने पर पड़ोसियों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष के युवक को घायल कर दिया। पीड़ित के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया के विद्यानगर निवासी धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सरमुख सिंह 16 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे अपने गेट के सामने बैठे थे। वहीं उनके पड़ोसी रामनाथ सिंह भी बैठे थे। घर के पास एक खाली प्लाॅट है। उसमें राहुल कूड़ा डालने आया। उसको रामनाथ सिंह ने कूड़ा डालने से मना किया।

इस पर राहुल गाली-गलौज करने लगा। सरमुख ने विरोध किया तो राहुल उन पर भी भड़क गया। आरोप है कि राहुल के साथ उसके पिता राकेश और भाई विशाल आ गए। उन्होंने लाठी-डंडों से सरमुख की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित का भाई राजबहादुर सरमुख को बचाने आया तो उनकी भी पिटाई लगाई। इसमें राजबहादुर घायल हो गए। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें