फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेग मांगने पर किन्नरों में भिड़ंत, गोलियां चलीं...बाल-बाल बच गई रानी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 20 Oct 2025 07:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नेग मांगने को लेकर किन्नरों के गुट में इस कदर विवाद बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। फायरिंग में किन्नर रानी बाल-बाल बच गईं। 
 
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर दो किन्नरों के गुट भिड़ गए। आरोप है कि किन्नर अंकिता उर्फ यशपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर रानी पर गोली चला दी। वह बाल-बाल बच गईं और गोली ऑटो में लगी। मारपीट में किन्नर रानी, उनकी साथी रेशमा और निर्मला के सिर चोट लगी है। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन


रूनकता निवासी किन्नर रानी ने तहरीर दी थी। बताया कि वह जन्मजात किन्नर है। रुनकता क्षेत्र में बधाई मांगकर जीवन यापन करती है। आरोप लगाया कि अंकिता उर्फ यशपाल पहले पुरुष था। बाद में लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बना और बधाई मांगता है। विरोध करने पर साथियों के साथ गाली-गलौज और धमकी दी।

शुक्रवार को गांव खड़वाई में वह अपने साथियों के साथ बधाई मांगने जा रही थी। रास्ते में अंकिता ने ऑटो रोक लिया। मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। आरोप है कि पहले भी अंकिता उनकी गुरु बहन सलमा किन्नर की हत्या की कोशिश कर चुका है। तब भी केस दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें