फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिक्षा का मंदिर' बना जंग का मैदान, चेयरमैन से अभद्रता पर बवाल, छात्रा सहित दो घायल

Sat, 30 Nov 2019 05:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घायल छात्रा को ले जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के एसकेएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का परिसर शनिवार को जंग का मैदान बन गया। फेल हुए गुस्साए बीएएमएस के छात्रों को मनाने पहुंचे चेयरमैन से अभद्रता कर दी गई। यह देख कॉलेज के रोकने आए कर्मचारी और छात्रों में मारपीट होने लगी। इसमें छात्र और छात्रा घायल हो गई। छात्रों ने पुलिस पर भी लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। शाम को चेयरमैन और छात्रों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

 
बीएएमएस के प्रथम वर्ष के छात्र दो प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर भड़क गए। एसकेएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन प्रशासन पर असुविधाओं का आरोप लगाते हुए छात्र और छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार को रातभर धरने पर बैठे छात्रों को समझाने के लिए शनिवार को चेयरमैन एसके शर्मा पहुंचे। 

समझाते वक्त किसी छात्र ने चेयरमैन से अभद्रता कर दी। धक्का-मुक्की के होते देख कॉलेज कर्मचारी छात्रों को रोकने लगे। इसी बीच छात्रों और कर्मचारियों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिस ने लाठियां बरसाईं, जिससे छात्रों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन से बात करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
घटना में छात्रा प्रांजलि सक्सेना और छात्र कार्तिक घायल हो गया। दोनों को केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चेयरमैन एसके शर्मा ने बताया कि पुलिस-प्रशासन के अफसरों के मध्य बैठकर छात्रों से समझौता हो गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

कोतवाली प्रभारी छाता रवि त्यागी ने बताया कि छात्रों की सभी मांगें चेयरमैन एसके शर्मा ने मान ली हैं। पुलिस-प्रशासन के अफसरों के मध्य कॉलेज चेयरमैन और छात्रों के मध्य समझौता हो गया है। फिलहाल कॉलेज का माहौल शांत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें