आगरा जनपद के थाना पिनाहट में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान सहित 11 के खिलाफ ढाबे में तोड़फोड़, लूटपाट, मालिक और कर्मचारी से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव उटसाना निवासी राजेंद्र शर्मा का शंकर सुमन चिलिंग प्लांट के पास श्रीराम ढाबा है। वह पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के समर्थक भी हैं। बवाल के बाद उनके ढाबे पर तोड़फोड़ और मारपीट की गई थी। राजेंद्र ने थाना में तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा कि सात दिसंबर को ढाबे पर बेटा आशु उर्फअमित शर्मा बैठा हुआ था। तभी सुग्रीव सिंह आए। उनके साथी रामब्रज, प्रहलाद सिंह, भोलाराम, निहाल सिंह, लालू उर्फ धीरज, अनोज, जसवीर, भूपेंद्र पहलवान, भावेश, विजयपाल भी थे। उन्होंने ढाबे पर लगे भाजपा के झंडे तोड़ दिए। विरोध पर मारपीट की।
ढाबे में भी तोड़फोड़
ढाबा कर्मी रामनिवास पर लाठी से हमला बोला। उसके सिर में गंभीर चोट आईं। मरणासन्न करके छोड़ गए। ढाबे में भी तोड़फोड़ की। तीन गैस सिलिंडर, दो गैस चूल्हे, ढाबे के बर्तन, काउंटर में रखे तकरीबन सात से आठ हजार रुपये लूट ले गए। अवैध असलाह लहराते हुए भाग गए। रामनिवास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पूर्व मंत्री समर्थक कुलदीप ने भी थाना में तहरीर दी है। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 134 को नामजद किया है। रात तकरीबन दो बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
पिनाहट में हुए बवाल के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। पिनाहट में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। -
सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी
Up Election 2022: एटा से ब्रज क्षेत्र के 12 जिलों के चुनावी समीकरण साधेंगे नड्डा-योगी, जानिए कब है कार्यक्रम