फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: गाड़ी हटाने को लेकर शादी समारोह के दौरान मारपीट, एक घायल

Wed, 18 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घायल युवक और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के कस्बा जसराना में मंगलवार को एक शादी समारोह के दौरान रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट में एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला बेलमपुरी में पप्पू की पुत्री तहसीन की शादी थी। विदाई के दौरान दूसरे पक्ष से गाडी हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट में तहसीन का चचेरा भाई घायल हो गया। मारपीट होने से शादी समारोह में हडकंप मच गया। घटना के बाद जहां एक पक्ष भाग गया। 


सूचना मिलने के बाद एसएसआई योगेश शर्मा मय थाना पुलिस के मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से जानकारी हासिल की। घायल को उपचार के लिए भेजा गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें