फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दीवार लगाने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों की फायरिंग में एक की मौत

Wed, 12 Jun 2019 07:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद जनपद में खैरगढ़ के ग्राम ककरारा में बुधवार को दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से एटा निधौलीकलां निवासी युवक मुकेश की मौत हो गई। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ शिकोहाबाद सहित फोर्स पहुंचा। पुलिस ने दस को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब दो बजे ककरारा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रामकिशन यादव और उनके पड़ोसी रामसरन पक्ष में दीवार लगाने को लेकर विवाद हो गया।

यह विवाद पहले से चला आ रहा है। विवाद के दौरान दोनों ओर से पथराव एवं फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एटा के थाना निधौलीकलां के खिदरपुर निवासी मुकेश (35) की मौत हो गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

बताते हैं झगड़े की आशंका पर रामसरन का भतीजा पवन अपने बहनोई प्रदीप उर्फ करूआ के साथ मुकेश को निधौलीकलां से साथ लेकर आया था। इस दौरान फायरिंग में मुकेश को गोली लग गई थी।

घटना के बाद एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, शिकोहाबाद सीओ अजय चौहान, एसओ प्रमोद कुमार यादव सहित काफी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  

एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि सेवानिवृत्त दरोगा रामकिशन और पड़ोसी रामसरन के बीच दीवार लगाने को लेकर मंगलवार देर रात विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों ओर से पथराव, फायरिंग में मुकेश की मौत हो गई।

रामसरन पक्ष कुछ लोगों को बुलाकर लाया था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर दोनों पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। रामकिशन पक्ष के छह, रामसरन पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रामकिशन की लाइसेंसी रायफल को बरामद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें