फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर झगड़ा: बस के चालक और होमगार्ड में झड़प, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 29 May 2023 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वाटर वर्क्स पर बस खड़ी करने को  लेकर चालक और होमगार्ड के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों का झगड़ते हुआ वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
बीच सड़क पर झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोशल मीडिया पर रविवार को बस चालक और होमगार्ड के बीच झड़प का वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि वाटर वर्क्स चौराहे पर होमगार्ड ने रोडवेज बस का चालान कर दिया, जबकि प्राइवेट बस का नहीं किया। मामले में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने जांच के आदेश किए हैं।

विज्ञापन


25 सेकेंड का वायरल वीडियो वाटर वर्क्स चौराहे का है। इसमें एक रोडवेज बस को चालक सड़क पर रोक देता है। परिचालक सवारियां भरने लगता है। तभी यातायात पुलिस का होमगार्ड आकर मोबाइल से चालान करता है। चालक व परिचालक चालान की कार्रवाई का विरोध करते हैं।बहस होती है। परिचालक वीडियो बनाकर बात कर रहा है। कहता है कि रोडवेज का चालान कर रहे हैं। यह प्राइवेट खड़ी है। इसका चालान नहीं किया जा रहा है। होमगार्ड भी हां कहता है।

रोडवेज के आरएम बीपी अग्रवाल का कहना है कि मामले में एआरएम के माध्यम से जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: नौ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म फिर हत्या, दोषी को सुनाई गई फांसी की सजा; 15 दिन में हुआ फैसला

बसों के ठहराव से लगता है जाम

वाटर वर्क्स चौराहे पर बड़ी संख्या में रोडवेज के साथ प्राइवेट बस खड़ी होती हैं। सवारियों को बैठाया जाता है। सड़क पर बसों के खड़े होने से जाम लग जाता है। पुलिस और आरटीओ के कार्रवाई नहीं करने से कई बार लंबा जाम लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें