फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एत्मादपुर के सब रजिस्ट्री ऑफिस में बवाल, जानें क्या हुआ जब आपस में भिड़ गए दो अधिवक्ता; बैनामा लेखक घायल

Thu, 20 Aug 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एत्मादपुर के सब रजिस्ट्री कार्यालय में एक ही स्लॉट नंबर दो लोगों को मिलने पर पहले रजिस्ट्री कराने को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया और बैनामा लेखक नरेंद्र कुमार घायल हो गए। बार एसोसिएशन ने निजी कंप्यूटर ऑपरेटर पर रुपये लेकर स्लॉट देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसे हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से हड़ताल का एलान किया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर पहले रजिस्ट्री कराने को लेकर दो अधिवक्ता व बैनामा लेखक में विवाद के बाद मारपीट हो गई। जिसमें बैनामा लेखक घायल हो गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। वहीं बार अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में तैनात प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर पर रुपये लेकर पहले स्लॉट देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा उसे हटाने को लेकर ज्ञापन देते हुए बृहस्पतिवार से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर रजिस्ट्री कराने के लिए एक ही स्लॉट नंबर दोनों को दे दिया, जिस पर पहले रजिस्ट्री कराने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई, जिसमें नरेंद्र कुमार घायल हो गए। नगला केहरी के नरेंद्र कुमार बैनामा लेखक ने एक अधिवक्ता व उनके साथी पर मारपीट कर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह एड ने बताया प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर की वजह से आए दिन अधिवक्ताओं आपस में झगड़े होते रहते हैं, बृहस्पतिवार से कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने को लेकर हड़ताल रहेगी। एसीपी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले को लेकर दोनों पक्षों में आपस में बातचीत हो रही है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें