छात्राओं को सिविल सर्विसेज तैयारी के टिप्स देते विशेषज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल इंस्टीट्यूट में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
अवसर था अमर उजाला और सेंटर फॉर एंबीशन की ओर से आयोजित सेमिनार ‘आइये जानें अपना सामर्थ्य’ का। सेमिनार में आईएएस और पीसीएस परीक्षा की योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने की जानकारी दी गई।
सेंटर फॉर एंबीशन से आए सेंटर हेड अरुण शुक्ला ने बताया कि किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए दो ही विकल्प होते हैं। यह दो विकल्प हैं ‘भाग लो’ या ‘भाग लो’। जो ‘भाग लेता’ है, वह कभी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाता। जो ‘भाग लेता’ है, वह किसी न किसी दिन लक्ष्य को पा लेता है।