फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा...40 केंद्र बनाए गए, निगरानी के लिए लगाए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट

Sun, 25 May 2025 09:56 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में रविवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 कराई गई। इसके लिए 40 केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद रही। निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया। 
 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार 25 मई को होगी। प्रीलिम्स पेपर-प्रथम सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और प्रीलिम्स पेपर-द्वितीय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच होगा। प्रीलिम्स अर्हता परीक्षा है, इसमें पास होने पर ही अभ्यर्थी यूपीएससी मेंस 2025 की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन


शहर में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। इनके लिए 18,028 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। कुल 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 40 लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर, 40 सहायक और 39 पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा से 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करना अनिवार्य है। प्रवेशपत्र पहले ही जारी हो चुके हैं।

 
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी करवाने वाले राजीव शर्मा कहते हैं कि शांत मन और पॉजिटिव सोच के साथ परीक्षा दें। पहले उन प्रश्नों को हल करें, जिनके उत्तर पता है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है, इसलिए केवल उन प्रश्नों के उत्तर दें, जिन्हें लेकर आप निश्चित हैं। किसी भी तरह के अनुमान से बचें। ओएमआर शीट में प्रश्न संख्या और विकल्प को ध्यान से चेक करें। आखिरी 10 मिनट में अपनी आंसर शीट की जांच करें और सुनिश्चित करें कि सभी प्रश्नों को ठीक से चिह्नित किया गया है।

इन बातों का भी रखें ध्यान
- अभ्यर्थी प्रवेशपत्र पर दिए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सिर्फ वही आईडी लेकर जाएं, जिसका विवरण आपके प्रवेशपत्र में है।
- ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट भरने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करने की अनुमति है। कोशिश करें कि पेन मोटी लिखाई वाला हो, जिससे ओएमआर शीट भरते समय पेपर के फटने की आशंका कम रहे।
- साधारण एनालॉग घड़ी ही पहनकर जाएं। परीक्षा केंद्र में स्मार्ट वॉच या डिजिटल घड़ी पहनने की अनुमति नहीं है। साधारण और आरामदायक कपड़े ही पहनें। किसी भी प्रकार के आभूषण या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें