टूंडला के गांव ग्वारई में पेड़ों से बंधे जर्जर विद्युत तार
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ग्वारई में विद्युत विभाग हादसे का इंतजार कर रहा है। विद्युत पोल टूटने पर तारों को पेड़ों से बांध दिया गया है। इससे पेड़ों में करंट दौड़ता रहता है। ये जर्जर विद्युत तार कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विद्युत पोल लगवाकर तार बदलवाने की मांग की है।
विगत तीन माह पूर्व आई आंधी से गांव ग्वारई के तीन विद्युत पोल टूट गए थे। शिकायत के बाद भी अब तक विद्युत पोल नहीं लगवाए गए हैं। बिजली निगम ने विद्युत तारों को पेड़ों से बांध कर आपूर्ति शुरू कर दी। हालांकि ये तार जर्जर हो चुके हैं और आए दिन टूटते हैं। आलम यह है कि आए दिन तारों से स्पार्किंग होती है और पेड़ों में भी करंट दौड़ता रहता है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार बिजली निगम से तारों को बदलवाने और पोल लगवाने की मांग की हैं, लेकिन विद्युत निगम सुनवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से पोल और जर्जर तार बदलवाने की मांग की है। मांग करने वालों में वीरभान सिंह, पप्पू, संदीप कुमार, संत कुमार, राजेश कुमार, रामवीर, हरिबिलास, आशाराम, भंवर सिंह, कुलदीप सिंह, अजय कुमार, सुशील कुमार आदि प्रमुख हैं।
ग्रामीणों ने फोन पर अवगत कराया है। यदि ग्रामीण लिखित शिकायत करते हैं तो जल्द ही पोल की व्यवस्था कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
राजेश कुलश्रेष्ठ, अवर अभियंता विद्युत ग्वारई
फोटो-