फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत न होने से हो रहे हादसे, लोग परेशान

विज्ञापन
28एमएनपी-01-पावर हाउस के निकट खराब सड़क - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी।शहर के भांवत चौराहे के पास एक माह पहले खोदी गई मुख्य सड़क को अभी तक पक्का नहीं कराया जा सका है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगर पालिका प्रशासन मामले का ठीकरा लोक निर्माण विभाग के ऊपर फोड़ रहा है तो मोहल्ले के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पालिका का कहना है कि वह मरम्मत के लिए भुगतान कर चुकी हैं और अब मरम्मत पीडब्ल्यूडी को करानी है।
विज्ञापन

भांवत चौराहे के आगे कुसमरा रोड पर पानी की मुख्य आपूर्ति लाइन में तकनीकी खामी आ गई थी। नगर पालिका ने एक माह पहले यहां खोदाई कराकर पानी की लाइन तो ठीक कराया। इसके बाद सड़क में मिट्टी से भराई कराकर कच्चा छोड़ दिया। मिट्टी बैठने से यहां गड्ढा हो गया है। अब यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं।
सड़क खराब होने के कारण, पावर हाउस रोड, यदुवंश नगर, कुसमरा रोड और दीवानी रोड के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि सड़क को ठीक कराने के लिए 14 दिसंबर को ही 1.14 लाख धनराशि का चेक लोक निर्माण विभाग को काटकर भेजा जा चुका है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी ने सड़क अभी तक ठीक नहीं कराई है।
विज्ञापन

-----
सड़क खराब होने के कारण आए दिन यहां हादसा हो रहा है। आगे पीछे रोड अच्छी है। अचानक यहां मिट्टी पर वाहन उतरते ही फिसल रहे हैं।
शिवम शुक्ला, पावर हाउस रोड
----
पिछले एक महीने में यहां दो बार लोग चंदे के पैसे से मिट्टी डलवा चुके हैं, फिर भी यहां गड्ढा हो जाता है। जो हादसे का कारण बन जाता है।
रामखिलाड़ी यदुवंश नगर
-----
नगर पालिका प्रशासन ने जब पानी की लाइन ठीक की थी तो सड़क कच्ची क्यों छोड़ दी। सड़क को शीघ्र सही कराया जाए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है।
अखिलेश कुमार, कुसमरा रोड
----
यह मुख्य सड़क है, इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। दो बार तो यहां ट्रैक्टर पलट चुके हैं। सड़क की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।
जयवीर सिंह, दीवानी रोड
----
लोक निर्माण विभाग को 1.14 लाख की धनराशि का चेक 14 दिसंबर को ही जारी किया जा चुका है। पुन: पत्र लिखा जा रहा है। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
----
नगर पालिका ने जितनी जगह की अनुमति ली थी, उससे कहीं ज्यादा गड्ढा खोद दिया है। इसके लिए नगर पालिका को पुन: धनराशि के लिए पत्र लिखा गया है। मिट्टी गड्ढे में धंस रही है। मिट्टी व्यवस्थित होते ही सड़क को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें