फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे विकास कार्य छोड़ पहले बनवाने होंगे सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
05एमएनपी-06-गांव सुनूपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते जिला समन्वयक नीरज शर्म - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में घर-घर शौचालय के बाद अब सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। शासन के आदेश के बाद पंचायत राज विभाग ने तैयारी कर लीं हैं। इस काम को पूरा करने के बाद दूसरे चरण में ग्राम पंचायतों में पंचायत घर भी बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की 552 ग्राम पंचायतों में केंद्रीय वित्त की धनराशि से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए पंचायत राज विभाग ने काम तेजी से शुरू करा दिया है। करीब चार लाख रुपये की धनराशि से प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। अगस्त के अंत तक सभी पंचायतों में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में जिले की 512 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का काम शुरू भी हो गया है। लगातार पंचायत राज विभाग से इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। यह काम पूरा हो जाएगा तो जिले की 117 ऐसी पंचायतें हैं जहां पंचायत घर नहीं है, वहां पंचायत घर का भी निर्माण होगा। पंचायत घर निर्माण में 19 लाख रुपये खर्च होगा।
भूमि चिह्नित करने में आ रही दिक्कत
जिले की 40 ग्राम पंचायतों में अब तक सामुदायिक शौचालय का काम शुरू नहीं हो सका है। इसके पीछे भूमि चिह्नित करने में समस्या आ रही है। जमीन का चिह्नांकन राजस्व विभाग को करना था। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की ओर से सभी उप जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

अन्य कार्य कराया तो होगी एफआईआर
शासन ने एक आदेश में साफ कर दिया है कि ग्राम पंचायतों में पहले सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर का निर्माण पहले कराना होगा। इस निर्माण से पूर्व अगर किसी विकास कार्य पर धनराशि खर्च की गई तो सचिव पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सभी पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता पर किया जाना है। करीब 90 प्रतिशत पंचायतों में काम शुरू भी हो गया है। अगस्त के अंत तक ये पूरा हो जाएगा। अन्य विकास कार्य पर इस कार्य से पूर्व धनराशि खर्च करने पर पंचायत सचिव पर एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

स्वामीदीन, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें