फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने तोड़ी सामाजिक दूरी तो बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
21एमएनपी-12-बीएसए कार्यालय पर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए कार्यालय पर दस्तावेज लेने के लिए शिक्षकों की भीड़ पहुंच रही है। मंगलवार को जब शिक्षकों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया तो प्रभारी बीएसए ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से फर्जीवाड़े को समाप्त करने के लिए शासन के निर्देश पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का डाटा मूल दस्तावेजों से मिलान कर मानव संपदा पोर्टल पर फीड कराया जा रहा है। इसके लिए शिक्षक कार्यालय में जमा अपने मूल अभिलेखों को लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को यहां पहुंचे शिक्षकों ने जब कर्मचारियों और लिपिकों की बात नहीं मानी तो प्रभारी बीएसए जेपी पाल ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कार्यालय में दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। उनकी देखरेख में शिक्षकों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए अभिलेख उपलब्ध कराए गए
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। शिक्षक अभिलेख वापस कराने के लिए भीड़ लगा रहे थे। अधिक भीड़ हो गई तो व्यवस्था के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
जेपी पाल, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें