फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने पांच ब्लॉकों के बीडीओ हटाए

विज्ञापन
09एमएनपी-14-मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बृहस्पतिवार की शाम मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के पांच बीडीओ बदल दिए। नए अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में नौ ब्लॉक हैं, बृहस्पतिवार शाम को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने पांच ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी हटा दिए। मैनपुरी ब्लॉक में तैनात जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय और सुल्तानगंज में तैनात रहे अपर जिला सहकारी अधिकारी आशीष शुक्ला को हटाकर खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार को दोनों जगह बीडीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
किशनी में उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रंजीत सिंह को हटाकर अब ये जिम्मेदारी परियोजना निदेशक डीआरडीएद सुरेश चंद्र मिश्रा को सौंपी गई है। कुरावली में तैनात खंड विकास अधिकारी शिवप्रकाश के स्थान पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंकिता उप्रेती और बेवर विकास खंड में तैनात रहे एडीसीओ आशीष शुक्ला को हटाकर भूमि संरक्षण अधिकारी विजय सिंह को नया खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। बृहस्पतिवार शाम को सीडीओ कार्यालय से सभी के आदेश जारी कर दिए गए। खंड विकास अधिकारी पद से हटाए गए किसी भी अधिकारी को दूसरे ब्लॉक का चार्ज नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ब्लॉकों में नहीं हुआ कोई फेरबदल
अचानक पांच ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी जहां बदल दिए गए हैं, वहीं चार ब्लॉक में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। जागीर में खंड विकास अधिकारी विमला देवी, करहल में खंड विकास अधिकारी रामप्रसाद के साथ ही घिरोर और बरनाहल में तैनात खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार को यथावत रखा गया है।

09एमएनपी-17-विकास भवन में कार्यालयों का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें