फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

113 मजरों में बनेंगे पक्के संपर्क मार्ग

विज्ञापन
09एमएनपी-18-किशनी के गांव रंपुरा में बदहाल मार्ग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। देहात में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। देहात क्षेत्र के 113 मजरों के लिए विकास योजना के तहत संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। इन मार्गों को बनाने के लिए ब्लॉक स्तर से भेजे गए प्रस्तावों पर जिला पंचायत से काम होगा।
विज्ञापन

देहात में हर मजरे और नगले को सड़क मार्ग से जोड़ने की केंद्र सरकार की योजना है। इसके लिए ब्लॉक स्तर से मार्गों की सूची भेजी गई है। विकास योजना के तहत इन कच्चे मार्गों को पक्का कराकर लोगों को आवागमन की सुविधा दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर चिह्नित किए गए इन मार्गों को विकास योजना के तहत पक्का कराया जाएगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत देहात क्षेत्र में मजरों और नगलों के इन वंचित मार्गों की पहचान करने के बाद देहात के लोगों को आवागमन में सहूलियत देने की योजना है।
इन मार्गों पर कराया जाएगा काम
विकास योजना के तहत ब्लॉक मैनपुरी में 15, सुल्तानगंज में 12, बेवर में 14, घिरोर में 13, कुरावली में 12, बरनाहल में 12, करहल में 12, किशनी में 11 और जागीर में 12 कच्चे संपर्क मार्गों को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की परेशानी दूर होगी
देहात में कच्चे संपर्क मार्ग होने से किसानों को परेशानी होती है। बरसात में कच्चे मार्गों पर दलदल हो जाने से किसानों को मंडी तक अपनी फसल लाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कच्चा मार्ग पक्का होने से किसानों की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

कच्चे संपर्क मार्गों को पक्का कराया जाएगा, जो प्रस्ताव मिलेंगे उन पर काम होगा। ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के लिए पक्के मार्ग बनाए जाएंगे।
संध्या यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें