मैनपुरी/कुसमरा/कुसमरा। शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को बुधवार को नगर पालिका परिषद में एसडीएम सदर रजनीकांत ने शपथ दिलाई।
बुधवार को एसडीएम सदर रजनीकांत ने नगर पालिका के सभागार में शासन द्वारा नामित सभासद शिवसरन उपाध्याय, अनुभव सक्सैना, कमलेश कुमारी, शिवऔतार वाल्मीकि, सुभाष कश्यप को शपथ दिलाई। चेयरमैन मनोरमा देवी, ईओ लालचंद्र भारती, सीमा चौहान, सभासद विनय भइया, देवकुमार भारद्वाज, राजीव मिश्रा पप्पे मौजूद रहे।
नगर पंचायत कुसमरा में नामित सभासद विनोद चतुर्वेदी, सुनील लता को एसडीएम रामसकल मौर्य ने शपथ दिलाई। नामित सभासद जुबेर हसन अल्वी नाम में त्रुटि होने के कारण शपथ नहीं ले सके। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, विजय वर्मा सिंह चंदेल, ईओ रविंद प्रताप सिंह, आलोक अग्निहोत्री, देवेंद्र सिंह चौहान, अनिल चतुर्वेदी, गुंजन कुशवाह, अशरफ अंसारी, मदन मोहन मिश्रा मौजूद रहे।
किशनी नगर पंचायत सभागार में नामित सभासद रविंद्र सिंह भदौरिया, हृदेश शाक्य, मुन्नालाल कमल को एसडीएम रामसकल मौर्य ने शपथ दिलाई। थानाध्यक्ष अजीत कुमार, ईओ अभय रंजन, दिनेश कुमार, आदेश गुप्ता, रामऔतार यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव, बीनू चौहान, संजीव भदौरिया, सचिन कुमार मौजूद रहे।