फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली राहत, दो डिग्री और चढ़ा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
10एमएनपी-05-गर्मी से बचने के लिए खुद को कपड़े से ढककर गुजरतीं युवतियां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम के तेवर ढीले पड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को गर्मी कम होने की बजाए बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्स्यिस की बढ़ोत्तरी के साथ ये आंकड़ा 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए अब लोगों केे बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। बुधवार को गर्मी और बढ़ गई। अधिकतम तापमान मंगलवार की तरह 40 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31 पर पहुंच गया। सुबह से ही खिली धूप के चलते लोग गर्मी से बेहाल होने लगे थे। दोपहर में गर्मी इतनी तेज हो गई, कि लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। शाम को भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को ठंडक का अहसास नहीं हो सका। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी गर्मी और परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें