फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र से एचटी लाइन डालने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
08एमएनपी-17-कुरालवी के गांव फतेहगंजपुर में बिजली लाइन का विरोध करने वालों को समझाती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव फतेहजंगपुर में आबादी के बीच से एचटी लाइन गुजारने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। सोमवार को पोल लगाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पहले पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को भगा दिया, लेकिन बाद में संख्या बढ़ने पर पुलिस और ठेकेदार लौट गए।
विज्ञापन

गांव फतेहजंगपुर में बिजली विभाग द्वारा बिजली की हाईटेंशन लाइन डाली जा रही है। ग्रामीणों ने गांव के बीच से लाइन डाले जाने की सूचना पर एसडीएम कुरावली से भी शिकायत की थी। इसके बाद भी सोमवार को ठेकेदार और थाना पुलिस गांव पहुंची और लाइन डालने के लिए पोल लगाने शुरू कर दिए। कुछ ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें अभद्रता कर भगा दिया। बाद में पूरा गांव एकत्रित हो गया और विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद ठेकेदार और पुलिस लौट गई। वहीं एसडीएम अनूप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें