फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में लापरवाही पशुओं के लिए पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में पशुओं की भी खास देखभाल की आवश्यकता है। लॉकडाउन के चलते विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही पशु की जान ले सकती है।
विज्ञापन

पशुओं की देेखभाल के लिए बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक
डॉ. संजय कुमार पांडेय ने जारी की।
पशुपाल पशुओं को तेज धूप में न रहने दें।
छायादार पेड़ से या ऐसे कमरे में बांधे में जिसकी छत की ऊंचाई कम से कम दस फीट हो।
दिन में तीन बार ताजा पानी पिलाएं।
रात को सोने से पहले भी पशुओं को पानी पिलाएं।
आवश्यक पोषक तत्व की पूर्ति के लिये दाने में लवण मिश्रण
50 ग्राम ,आयोडीन युक्त नमक 50 ग्राम और खड़िया मिट्टी 50 ग्राम प्रतिदिन प्रति पशु को खिलाएं।
भूसे और दाने को पशुओं को खिलाने से पहले भिगोकर रखें, ऐसा करने से भोजन जल्दी एवं
आसानी से पच जाएगा और गर्मी का असर कम होगा।
अधिक गर्मी होने पर पशु घर के फर्श को दिन में दो बार गीला करके रखें ।
उन्होंने पशुपालकों से भी हाथों को बार-बार साबुन से धोने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें