मैनपुरी। निशुल्क चावल वितरण में घटतौली की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कहीं भी डीलर कम राशन देता है तो उसका वीडियो बनाकर भेजें।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राशन वितरण में अनावश्यक शिकायतें न करें। जिला प्रशासन अपनी देखरेख में राशन का वितरण करा रहा है। कुछ लोग आपसी लड़ाई को लेकर भी शिकायतें कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 7108 लोगों के राशन कार्ड बनाए गए। अब तक जिले के 2.94 लाख राशन कार्ड धारकों में से 2.22 लाख को राशन मिल चुका है। अ
उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान को निर्देश दिए कि अब पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड बनवाने वालों की भीड़ न होने दें। आवेदक या तो ऑनलाइन आवेदन करें या फिर तहसील स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में अभिलेख जमा करें।