फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सफाईकर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी क्यों किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले को स्वच्छ बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बाद भी गांवों में गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। अब जिलाधिकारी ने सीधे मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सफाईकर्मियों की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें आने वाली शिकायतों के आधार पर दस सफाईकर्मियों को आरोप पत्र जारी किया है। जवाब न देने पर उन्हें निलंबित किया जाएगा। गांवों को साफ बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए रोस्टर से लेकर गांव में सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। फिर भी सफाईकर्मियों की लापरवाही से गांवों में गंदगी है। इसी की मॉनीटरिंग के लिए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां ग्रामीण सफाईकर्मियों के न आने व गंदगी की शिकायत कर रहे हैं। यहां आने वाली शिकायतों के सत्यापन के बाद शुक्रवार को दस सफाईकर्मियों को डीपीआरओ ने आरोप पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

इन सफाईकर्मियों को भेजा आरोप पत्र
- रामा देवी, जगतपुर।
- चक्रपान, आलीपुर खेड़ा।
- करनपाल, आलीपुर खेड़ा।
- राजरानी, औड़ेन्य पड़रिया।
- अन्नू सिंह, भदेही।
- सीता देवी, गंगापुर।
- जयब्रेश, सगामई।
- दिलीप कुमार, औंछा।
- ललिता देवी, औड़ेन्य पड़रिया।
- मालती देवी, नौनेर
विभाग करेगा कार्रवाई
सभी सफाईकर्मी नियमित गांव में जाकर साफ-सफाई का काम करें। लापरवाही करने वाले सफाई कर्मचारियों पर विभाग कार्रवाई करेगा। इसमें कोई राहत नहीं मिलेगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें