फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के मार्ग पर है जलभराव ग्रामीण परेशान, खरंजा निर्माण की मांग

विज्ञापन
कासगंज ढोलना के नगला समस बरीखेरा के मार्ग में जलभराव - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला समस बरीखेरा में जलभराव में ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को आवागमन खासी दिक्कत होती हैं। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर न तो खड़ंजा है और न ही निकासी के लिए नालियां। ऐसे में गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव रहता है। इससे बच्चे और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। दो पहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं।
जलभराव से गांव में संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर खड़ंजा बनाने और नालियां बनाकर निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। पोर्टल पर शिकायत करने वालों में राजवीर, जयसिंह, सत्यवीर, रूपकिशोर सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन

खड़ंजा और नाली न होने से मार्ग में जलभराव हो रहा है। जलभराव रहने से मार्ग से गुजरने में परेशानी होती हैं। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना होता है। - अनिल कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन

जलभराव रहने से मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका रहती हैं। जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलनी चाहिए।
- रामजीलाल, ग्रामीण
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीएम के जनवाई पोर्टल पर शिकायत की हैं। मुख्यमंत्री समस्या की सुनवाई करें तो समस्या से निजात मिलेगा।
-- विक्रम सिंह, ग्रामीण
मार्ग में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए खड़ंजा निर्माण कराया जाए। इससे लोगों को समस्या से निजात मिले और परेशनियां कम हों।
- मुन्नालाल, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें