फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन ठीक करने के बाद गड्डा बंद करना भूली पालिका

विज्ञापन
सोरों के वार्ड 4 में खराब हैंडपंप। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। पाइप लाइन ठीक करने के लिए सड़क के बीचों बीच गड्डा खोदवाकर पालिका गड्डे को भरना भूल गई। जिसके कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने पालिका से खोदवाए गए इस गड्ढों को ठीक कराए जाने की मांग की है। बदरिया में पालिका की वाटर सप्लाई का प्रेशर काफी कम पहुंचने की शिकायत लंबे समय से थी। इसका कारण बदरिया में कठपुला के पास मेन पाइप लाइन में लीकेज बताया जा रहा था।
विज्ञापन

इस लीकेज को सही कराने के लिए पालिका ने आठ दिन पूर्व गड्डा खोदवाकर लीकेज तो सही करा दिया। लीकेज सही कराने के बाद पालिकाकर्मी गड्डे को बंद नहीं किया गया। हालत यह है कि सड़क के बीचों बीच खोदा यह गड्डा हादसे की आशंका को आमंत्रण दे रहा है। पालिका की लापरवाही से कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है। कमल अग्रवाल, शिवकुमार मौर्य, राशिद अली आदि ने गड्डा बंद कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें