फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन डालने का काम भूली नगरपालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका परिषद की लापरवाही से साहब वाला पेच के बाशिंदे परेशान हैं। यहां गली में पाइप लाइन डालने के लिए नगर पालिका ने मार्च माह में खुदाई कराई थी। लॉक डाउन के कारण यह काम बीच में ही रोक दिया गया। तब से सड़क खुदी पड़ी है। क्षेत्र के बाशिंदे खुदी पड़ी सड़क से परेशान हैं। वह नगर पालिका प्रशासन से पाइप लाइन डलवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

खुदी हुई सड़क का मलवा नाली में गिर जाने के कारण कई बार नाली भी बंद हो जाती है। जिससे नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है। सड़क पर वाहन सवार भी चोटिल हो चुके हैं। मांग करने वालों में रविंद्र कुमार, दिलीप गुप्ता, सुभाष शर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा, रवि प्रकाश माहेश्वरी एडवोकेट , अखिलेश सक्सेना, दीपक कुमार ,पवन पलतानी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें