कासगंज। बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल और रविवार का अवकाश होने के कारण तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इससे लेनदेन प्रभावित होगा। ऐसे में अपने काम काज को दो दिन में निपटा लें। बैंक यूनियनों ने अगामी 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। यह हड़ताल 31 जनवरी व 1 फरवरी की होगी। जबकि 2 फरवरी को रविवार का अवकाश रहेगा।
इससे तीन दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसका असर जिले की 93 बैंक शाखाओं पर पड़ेगा। इन तीन दिनों में 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में ग्राहकों के पास अपने बैंक संबंधी कामकाज निपटाने के लिए बुधवार व गुरुवार का ही समय है। ऐसे में ग्राहक इन दो दिनो में कर लें।
बैंक यूनियन ने मार्च माह में भी 11, 12, 13 तारीख को हड़ताल की घोषणा की है। होली के बाद लगातार तीन दिन की हड़ताल का भी काफी असर होगा। लगातार एक सप्ताह तक बैंक बंद रहने से कारोबारी गतिविधियां प्रभावित होंगी। जबकि एक अप्रैल से बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान किया है।