फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू स्वामित्व की जांच के लिए एटा से मंगाए दस्तावेज, अब तेज होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के कई जिलों में सहकारी समितियों के भू स्वामित्व को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद जिले में सतर्कता बरती जा रही है। एसडीएम के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने सहकारी समिति कार्यालयों के भू दस्तावेज एटा निबंधन कार्यालय से मंगा लिए हैं। इन अभिलेखों को जांच टीम खंगाल रही है।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में सहकारी समिति कार्यालय के भूस्वामित्व विवाद में एक युवक की जान चली गई और भी जिलों में भू स्वामित्व को लेकर विवाद सामने आए हैं। डीएम सीपी सिंह ने एसडीएम ललित कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। तहसीलदार, एआर कॉपरेटिव एवं लेखा लिपिक जांच में जुटे हुए हैं। एटा के निबंधन कार्यालय से सहकारी समितियों के कार्यालयों के भू अभिलेख जांच टीम ने मंगा लिए। इन अभिलेखों को खंगाला जा रहा है। एसडीएम ने बिंदुवार जांच आगे बढ़ाई है। जल्द ही जांच टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
इन कार्यालयों की हो रही हैं जांच
कासगंज। संयुक्त सहकारी कृषि समिति गोहरा, भैंसोरा बुजुर्ग, नदरई एवं नगरिया के कार्यालयों के भू स्वामित्व की जांच की जा रही है। इन सभी कार्यालयों की संपत्ति दशकों पुरानी है। जांच टीम देख रही है इन कार्यालयों पर किसका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर-
- 25 सितंबर तक मांगे गए थे साक्ष्य।
- 7 दिन में जांच पूरी करने का दावा
- सहकारी समितियों के कार्यालयों की जांच कर रहे हैं। एटा के निबंधन कार्यालय से दस्तावेज मंगा लिए हैं। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
- ललित कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें