कासगंज में नलकूप की मोटर खराब होने पर मोटर सही करते कर्मी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर में प्रभुपार्क स्थित नलकूप की मोटर फुंक गई, जबकि नगर पालिका स्थित ओवर हैडटेंक का स्विचबाल खराब हो गया। इससे कई बस्तियों में पेयजल संकट गहरा गया।
शहर के पांच नलकूप की बोरिंग फेल होने से पहले से ही शहर में पेयजल का संकट बना हुआ है। अब इसमें और इजाफा हो गया। प्रभुपार्क में लगे नलकूप संख्या 11 की मोटर रात को खराब हो गई। नलकूप बंद होने से स्टेट बैंक कॉलोनी, चित्रगुप्त कॉलोनी, माधवपुरी, लक्ष्मीगंज, गली शिवालय, मालगोदाम चौराहा आदि क्षेत्रों में पेयजल किल्लत बढ़ गई है। पालिका कर्मियों ने नलकूप की मोटर को मरम्मत के लिए भेज दिया है। जबकि नगर पालिका परिसर में बने ओवर हैडटैंक की स्विच बाल खराब हो गई। इससे ओवरहैड टैंक में पानी का भंडारण नहीं हो पा रहा। इस कारण सोरों गेट, बोहरान गली, जामा मस्जिद, मीना बाजार, तहसीलरोड सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की दिक्कत बढ़ गई है। जिन बस्तियों में मिनी नलकूप लगे हैं, उनसे कुछ देर के लिए ही पानी की सप्लाई हो सकी।
मोटर को ठीक कराया जा रहा है, जल्द ही मोटर लगाकर नलकूप को चालू कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।
- रोहन सिंह सुपरवाइजर।े