फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और जलभराव से परेशान हैं खरगजीत के बाशिंदे

विज्ञापन
02एमएनपी-11-शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में खाली प्लॉट में पड़ा कूड़ा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। वार्ड नंबर 13 खरगजीत नगर के लोग आज भी कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। मोहल्ले के लोगों को गंदगी जलभराव आदि के साथ ही कच्ची सड़कों से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सभासद के प्रयास के बाद भी नगर पालिका इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

वार्ड खरगजीत नगर की आबादी करीब 11 हजार है। इस वार्ड में कई जगह जलभराव है। वार्ड में सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहा है, जिसके चलते मोहल्ले में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर पालिका का पुराना वार्ड होने के बाद भी इस वार्ड की तरफ नगर पालिका द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड में गंदगी के कारण लोगों को बीमारी फैलने की आशंका सता रही है। हाल ही में मोहल्ले में कुछ डेंगू के मरीज भी मिले थे।
ये मोहल्ले हैं शामिल
खरगजीत नगर
वंशी गोहरा
पुलंदरवाली बगिया
ऋषि आश्रम
मोहल्ले की कई गली आज भी कच्ची हैं। इस ओर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। जबकि कई बार इस बारे में बता चुके हैं।
वीरेंद्र सिंह
मोहल्ले में नालियों का निर्माण न होने के कारण कई जगह खाली प्लाटों में जलभराव हो रहा है जिससे बीमारियां फैल रही हैं।
सुमनलता
सफाई कर्मचारी समय से सफाई करने नहीं आता है, जिसके चलते मोहल्ले में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर पालिका प्रशासन को सफाई व्यवस्था पर गौर करनी चाहिए
विज्ञापन

शिवपाल सिंह
मोहल्ले में गंदगी की सर्वाधिक समस्या है। सफाई कर्मचारी नियमित सफाई नहीं कर रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सेामना करना पड़ रहा है।
शिवनंदन
पिछले दो साल में मोहल्ले में सात सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी मोहल्ले में कच्ची गली, जलभराव व गंदगी की समस्या बनी हुई है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव कुमार मिश्रा सभासद
वार्ड के विकास के लिए हर सेंभव प्रयास किया जा रहा है। कुछ कार्य प्रस्तावित हैं जिन्हें शीघ्र कराया जाएगा।
लालचंद भारती ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें