फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के बाद सफाई कर्मचारियों से कराएं हस्ताक्षर: डीएम

विज्ञापन
05एमएनपी-36-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। यदि किसी ग्राम पंचायत में अभी तक एक बार भी सफाई नहीं हुई है, तो ग्रामीण शिकायत करें लेकिन झूठी शिकायत न करें। सफाईकर्मी जहां सफाई करें वहां के लोगों से हस्ताक्षर कराएं। यह बातें बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा में डीएम ने डीपीआरओ से कहा कि ग्राम पंचायत वार निर्मित शौचालय की सूची नोडल अधिकारियों को दें। स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहें। एंबुलेंस 108 और 102 चालू रहें। प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ तत्काल दें। निजी चिकित्सालय में हो रहे प्रसव की सूचना प्रतिमाह ली जाए। सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, डीडीओ प्रवीन कुमार राय, डीसी एनआरएलएम रंजीत सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मौजूद रहे।
प्रेरणा एप के माध्यम से निरीक्षण करें
मैनपुरी। जिला अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार को डीएम ने कहा शहरी क्षेत्र के खराब हैडपंपों की जल निगम से रिपोर्ट लेकर तत्काल हैडपंप सही कराए जाएं। शहरी क्षेत्र के किसी भी विद्यालय में हैडपंप खराब हालत में नहीं मिलने चाहिए। शिक्षामित्रों की कंट्रोल रूम से उपस्थिति की नियमित रूप से मॉनीटरिंग की जाए। अनुपस्थिति होने पर मानदेय काटने के साथ सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाए। सबसे कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। 25 फरवरी को सभी विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन कराया जाए। प्रथम स्थान पर आने वाले बच्चों की ब्लाक स्तर पर परीक्षा 26 फरवरी को कराई जाए। प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले बच्चों का चयन करके जिला स्तर पर परीक्षा 27 फरवरी को करायी जाए। सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी राम, सीएमओ एके पांडेय, बीएसए विजय प्रताप सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन, समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें