फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भारी न पड़ जाए कंटेनमेंट इलाके में आदेशों की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में कोरोना महामारी रोकने के लिए प्रशासन ने तीन तरह के एरिया को घोषित किया है। कंटेनमेंट, हॉटस्पॉट और बफर जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित इलाकों में दुकानें आदि बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन कुछ लोग जानबूझकर इसमें लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला खगरजीत नगर में दो दिन पहले एक कोरोना संक्रमित युवक मिलने पर कंटेनमेंट एरिया चिह्नित किया गया है। इस एरिया में सभी दुकानें बंद रखने और लोगों को घरों से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन इस एरिया में लोग लगातार लापरवाही कर रहे हैं। कंटेनमेंट क्षेत्र में लोग बैरियर तोड़कर बाहर निकल रहे हैं। कंटेनमेंट क्षेत्र में खुल रहीं दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है।
यह लापरवाही शहर के लोगों पर भारी पड़ सकती है। मंगलवार को मोहल्ला खरगजीत नगर (कंटेनमेंट क्षेत्र) में इसी प्रकार के हालात को देखने को मिले। खास बात यह रही कि कंटनेमेंट इलाके में पुलिसबल भी देखने को नहीं मिला। जबकि इस इलाके में पुलिस की तैनाती भी जरूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें