फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा खट-खटाओ-शराब ले जाओ: ठेके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, ब्लैक में बिकती मिली देशी शराब; दुकानदार को नोटिस

Fri, 20 Sep 2024 10:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में नगर मजिस्ट्रेट को ब्लैक में देशी शराब बिकती मिली। प्राइवेट चालक को शराब खरीदने ग्राहक बनाकर भेजा। जिसके बाद शराब 10.24 बजे भी मिल गई। दुकानदार को नोटिस थमाया।
विज्ञापन
देसी शराब की दुकान (फाइन फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात्रि दस बजे के बाद शराब की बिक्री रोकने को डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने आबकारी टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान भरतनगर ककरऊ कोठी के समीप देशी शराब ब्लैक में बिकती देख उक्त दुकान संचालक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि नगर में देररात्रि को ब्लैक में शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शहर में निर्धारित टाइम दस बजे के बाद देशी एवं विदेशी शराब की दुकानों से ब्लैक में शराब की बिक्री धड़़ल्ले से की जा रही थी। इसकी हकीकत अमर उजाला ने उजागर की थी। इसमें दरवाजा खट-खटाओ और शराब ले जाओ..। शासन ने इस खबर को संज्ञान लिया।

डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को देररात्रि साढ़े दस बजे नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार ने आबकारी विभाग के निरीक्षक के साथ सादा ड्रेस में ककरऊ कोठी भरतनगर में छापेमारी की। नगर मजिस्ट्रेट ने प्राइवेट ड्राइवर ब्रजेश कुमार को देशी शराब के ठेका पर शराब लेने को 10.24 बजे भेजा। उसे 70 रुपया में शराब मिल गई।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट ने आस-पास के दुकानदारों से भी देररात्रि तक शराब की बिक्री होेने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शराब पीकर राह चलती महिलाओं, युवतियों से नशे की हालत में अभद्रता एवं गाली गलौज करते है। नगर मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लिया।

उन्होंने कहा कि देशी शराब की दुकान आशा देवी पत्नी रामू गुप्ता के द्वारा संचालित की जा रही थी। देशी शराब की दुकानदार को नोटिस जारी किया है। उन्होंने नगर के शराब विक्रेताओं को हिदायत दी कि वह निर्धारित समय तक शराब की बिक्री करें। यदि कोई ब्लैक में शराब बिक्री करता मिला तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें