आगरा नगर की सीमा भले 100 वार्डों में सिमटी हो लेकिन महानगर का दायरा रहनकलां से रुनकता और खंदौली से मलपुरा तक होगा। छह विकास खंड की 97 ग्राम पंचायतों में महानगर योजना समिति शहरी विकास, सुविधाओं और योजनाओं को लागू करेगी। 19 वर्ष में पहली बार होने जा रहे महानगर योजना समिति के अध्यक्ष व सदस्यों चुनाव की कवायद शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने महानगर योजना समिति चुनाव के संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) से महानगर क्षेत्र का ब्योरा मांगा था। जिसे आयोग को भेजा जा चुका है। महानगर योजना समिति के गठन के आदेश 2006 में हुए थे लेकिन अब तक इस समिति का चुनाव नहीं हुआ है। इसके विरोध में कमलेश कुमार ने 2018 में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने शासन और चुनाव आयोग से रिपोर्ट मांगी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने बताया कि रिपोर्ट भेज दी गई है। आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार महानगर योजना समिति का चुनाव होगा।
ये क्षेत्र होंगे महानगर में शामिल
बरौली अहीर की 43 ग्राम पंचायत शामिल हैं, जिनमें पांच ग्राम पंचायतें तोरा, कलाल खेड़िया, चमरौली और बिचुपरी में कलवारी और देहतरा वर्ष 2020 में नगर निगम में शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में अब 39 ग्राम पंचायतें नैनाना जाट, नैनाना ब्राह्मण, रोहता, इटौरा, भांडई, कुथावली, बाद, बबुआ, भाहई, सलेमाबाद, पचगई खेड़ा, सेमरी, कोलक्खा, नगला कली, कहरई, बगदा, बरौली अहीर, रजरई, नौबरी, गगरुआ, देवरी, बहेरा, दिनगनेर, लोधई, गुतिला, अकबरपुर, श्यामो, पवावली, इस्लामपुर, बिसहरी, बमरौली कटारा, बुढ़ेरा, लकावली, महुआखेड़ा, हिंगोट खेरिया, इकतरहा, एत्मादपुर मदरा, कुआखेड़ा और करभना महानगर में क्षेत्र में आएंगी।
बिचपुरी विकास खंड की 25 में 24 ग्राम पंचायत अरतौनी, लखनपुर, मोहम्मदपुर, मघटई, चौहटना, सुनारी, जऊपुरा, सदरवन, अंगूठी, मिढ़ाकुर, लड़ामदा, बिचपुरी, पथौली, दौरेठा, सुचेता, सहारा, बरारा, अजीजपुर,टपरा, बमरौली अहीर, खासपुर, बाईंपुर, स्वामी आदि शामिल होंगी।
अछनेरा ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतें मांगरौल गूजर, अकबरा, रुनकता, लोह करैरा, खड़वाई, अटूस, पनवारी, अकोला ब्लॉक की नाै ग्राम पंचायतें में बल्हेरा, गामरी, मलपुरा, अभयपुरा, धनौली, सिरौली, खेड़ाभगोर, जारऊ कटरा, बाईखेड़ा शामिल होंगी। खंदौली ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायतें गिजौली, हाजीपुर खेड़ा, मल्लपुर, सराय, दाईरोपा, उजरई, पोइया, नेकपुर, नादऊ, धोरऊ, गुदा, चोगान, कुबेरपुर, भागूपुर, धौर्रा, रहनकला, रामपुर एवं एत्मादपुर ब्लॉक में दो ग्राम पंचायतें बहरामपुर व नयाबांस महानगर क्षेत्र की सीमा में शामिल होंगी।
होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
महानगर योजना समिति सीमा क्षेत्र में विकास, सफाई, पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। सीवर, बिजली व अन्य शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से लेकर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।