फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाग उठा शहर, चढ़ा वोटिंग ग्राफ

Sat, 21 Nov 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत देश के सौ शहरों में से पहले चुने जाने वाले 20 शहरों में अपने शहर का नाम शामिल कराने के लिए शहरवासी जाग उठे हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक ही दिन में ऑनलाइन वोटिंग ग्राफ दोगुने से ज्यादा चढ़ गया।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार रात तक को टॉप 20 के लिए आगरा के लिए 21 हजार के आसपास वोटिंग हुई थी। मगर, समय कम रहने के कारण शुक्रवार सुबह से ही तमाम सामाजिक संस्थाओं के अलावा नगर निगम ने वोटिंग कैंप आयोजित कर लोगों को न सिर्फ ऑनलाइन वोटिंग के लिए प्रेरित किया बल्कि उनसे वोटिंग भी कराई। ‘रन फॉर स्मार्ट सिटी’ में हजारों बच्चे शामिल हुए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि रैली से लौटने के बाद इन बच्चों के परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों ने भी जमकर वोटिंग की। इसी का नतीजा है कि शुक्रवार शाम होते तक वोटिंग ग्राफ 51504 पहुंच गया। आने वाले दिनों में इसके तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भोपाल, इंदौर और पुणे के लिए एक लाख से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। ऐसे में शहरवासियों को अभी और जागरूक होना होगा। तभी हम बाजी मार पाने में सफल होंगे।
सचदेवा मिलेनियम में कार्यशाला आज
अमर उजाला के सहयोग से शास्त्रीपुरम, दहतोरा स्थित सचदेवा मिलेनियम में छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें सहोदय स्कूल एसोसिएशन से जुड़े स्कूलों के विद्यार्थी अपने शहर को टॉप 20 में पहुंचाने को ऑन लाइन वोटिंग के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यशाला पूर्वाह्न 10.30 बजे से होगी।
विज्ञापन

इंडिया राइजिंग द्वारा शुक्रवार को भगवान टाकीज चौराहा स्थित राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन केंद्र और दीवानी में चित्रांश बार एसोसिएशन के सहयोग से जिला शासकीय अधिवक्ता शिशुपाल सिंह के चैंबर के निकट कैंप लगाया गया। पहले कैंप में जहां 130 छात्रों ने वोटिंग की वहीं, दूसरे कैंप में 380 अधिवक्ताओं से वोटिंग कराई गई। इस दौरान भावना सिंह, जीएस वार्ष्णेय, संजीव श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, ऋषि चतुर्वेदी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें