फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगाजी... साले की शादी छोड़ो, ड्यूटी पर वापस आओ, छुट्टियां निरस्त मुंशी कर रहे फोन

Wed, 18 Dec 2019 03:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दरोगाजी! आप कहां है? थाने का मुंशी फोन पर पूछ रहा है। जवाब मिल रहा है, मैं छुट्टी लेकर आया हूं, साले की शादी है, दो दिन बाद आऊंगा। मुंशी कहता है, छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं, शादी छोड़ो, वापस आकर तुरंत ड्यूटी पर जाओ .. यह सीन है थाना हरीपर्वत का।
विज्ञापन


दरअसल नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 के चलते कई शहरों में बवाल हुए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। 

सभी थानों से इसी तरह मुंशी उन पुलिसकर्मियों को फोन कर रहे हैं जो पिछले दो-तीन दिन में छुट्टी लेकर गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगभग 110 पुलिसवाले छुट्टी गए थे। सभी को वापस आने के लिए फोन कर दिया गया है। मंगलवार शाम तक 40 वापस आ गए। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अलर्ट के चलते छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। वीकली ऑफ भी बंद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें